- Hindi News
- National
- Indore News Mp News 90 Electricity Maintenance Completed There Will Be No Cut In Heat
90% बिजली मेंटेनेंस का काम पूरा, गर्मी में नहीं होगी कटौती
रखरखाव के नाम पर बिजली बंद किए जाने के नाम पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। प्रदेश की तीनों बिजली वितरण कंपनी को ऊर्जा सचिव ने अघोषित रूप से आदेश दे दिए हैं कि रखरखाव को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए। किसी इलाके में काम करना भी है तो इसकी सूचना सार्वजनिक नहीं की जाए। फटाफट सप्लाय बंद कर काम पूरा कर लिया जाए। इस बीच इंदौर शहर में 90 फीसदी रखरखाव का काम पूरा कर लिया गया है। मतलब अब अप्रैल, मई और जून की गर्मी में रखरखाव के लिए बिजली बंद नहीं की जाएगी।
बचा 10 फीसदी काम भी इसी महीने हो जाएगा पूरा
अधीक्षण यंत्री अशोक शर्मा के मुताबिक इंदौर में पुराने तार हटाकर केबल बिछाने का काम किया जा रहा है। 11 और 33 केवी लाइन को भी ठीक कर लिया गया है। शहर के 90 फीसदी हिस्से में यह काम पूरा हो गया है। 10 फीसदी इलाकों में काम इसी महीने पूरा हो जाएगा। अप्रैल से शहर में 24 घंटे सप्लाई रहेगी। प्राकृतिक आपदा की वजह से लाइट गई तो वह एक अलग विषय होगा। अप्रैैल, मई में अक्सर आंधी, हवा के कारण फॉल्ट हो जाते हैं। सभी जोन के सहायक इंजीनियर को निर्देश दिए हैं कि सुबह 6 से 9 के बीच रखरखाव किया जाए। अधिकतम 12 बजे तक सप्लाय चालू करना ही होगी।