- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News A Case Of Cheating Filed Against Shukla Vice President Of Red Cross Society
रेडक्राॅस सोसायटी के उपाध्यक्ष शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
भोपाल| मप्र रेडक्राॅस सोसायटी के उपाध्यक्ष मोहित शुक्ला के खिलाफ हबीबगंज पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सोसायटी के अध्यक्ष की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थाना प्रभारी राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक आशुतोष पुरोहित रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष हैं। आशुतोष ने हबीबगंज थाने में आवेदन देकर उपाध्यक्ष मोहित शुक्ला के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उपाध्यक्ष रहते हुए मोहित ने 2019 में ड्राइवर की क्रमोन्नित के मामले में नोटशीट से छेड़छाड़ की थी। पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए थे।