पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरेराह महिला को छेड़ने वाला युवक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिलखिरिया में महिलाओं के साथ होली का त्यौहार मना रही एक महिला से सरेआम छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय महिला कोकता नंबर-2 में परिवार के साथ रहती है। उसने बिलखिरिया पुलिस को बताया कि कोकता में ही रहने वाला हुकुमचंद्र जाटव नाम का युवक उसका पहले भी छेड़छाड़ करता था। लेकिन उसने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की थी। मंगलवार को होली के त्यौहार के दिन महिला अपने घर के पास अन्य महिलाओं के साथ होली खेल रही थी, तभी आरोपी आया और होली खेलने के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। लोगों ने मना किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती की शिकायत पर केस

इधर, अशोका गार्डन निवासी युवती सुंदर नगर के पास रहती है। कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद वह प्राइवेट कार्य कर रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके साथ अजय खत्री ने छेड़छाड़ कर दी है। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

बिलखिरिया इलाके में गुंडागर्दी

खबरें और भी हैं...