- Hindi News
- National
- Indore News Mp News A Person Troubled By Tightness Dies By Drinking Acid
तंगी से परेशान व्यक्ति ने एसिड पीकर जान दी
आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने रविवार शाम को एसिड पीकर जान दे दी। वह हम्माली करता था। मल्हारगंज पुलिस के अनुसार मृतक इंदिरा नगर निवासी 50 वर्षीय जगदीश पिता भेरूसिंह है। परिजन के अनुसार कुछ साल पहले उसका एक्सिडेंट हुआ था, जिससे वह ज्यादा काम नहीं कर पाता था। इसी से वह तनाव में आ गया था। उसने सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र किया है।