पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News A Song Sung On The Lines Of Radha Krishna39s Holi In Brijdham And Flown Abir Gulal

बृजधाम में राधा-कृष्ण की होली की तर्ज पर गाए फाग गीत और उड़ाया अबीर-गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फाग उत्सव में कलाकारों ने प्रस्तुति देकर मोह लिया मन

भोपाल| चौक स्थित श्रीजी मंदिर में होली की पूर्व संध्या पर फाग उत्सव मनाया गया। बृजधाम में राधा-कृष्ण की होली की तर्ज पर फाग गीत गाए और एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाया। इसके पूर्व भगवान का शृंगार किया गया और उन्हें फूलों से सजाए गए डोल में विराजमान कर उनकी पूजा-अारती की गई। बाद में भजन मंडलियों ने होली से जुड़े भजन प्रस्तुत किए। होलिका दहन भी किया गया।उत्सव में मधुरा और राजस्थान से आए कई कृष्ण भक्त भी शामिल हुए। समारोह का समापन रंगपंचमी पर होगा।

सोमवारा भवानी चौक में रानी कमलापति घाट सेवा समिति के तत्वावधान में हुए फाग उत्सव में दिल्ली व भोपाल के कलाकारों ने राधा-कृष्ण की होली प्रसंग की प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। शिव यादव ने कलाकारों को सम्मानित किया।
खबरें और भी हैं...