पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News A Team Of 100 People From The City Made A Painting Of Indore In 24 Hours With 6000 Used Jeans Included In The World Record

शहर के 100 लोगों की टीम ने 6000 यूज्ड जीन्स से 24 घंटे में बनाई इंदौर की पेंटिंग, वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल की गई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . इंदौर


शहर के चित्रकार साहिल लहरी और 100 लोगों की टीम ने 6 हज़ार यूज़्ड जीन्स से इंदौर की पेंटिंग बनाई। इस पेंटिंग को गिनीज़ बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है। इस कृति में मुख्य रूप से राजवाड़ा को प्रमुखता से साकार किया है। ये पेंटिंग 10 हज़ार स्वेयर फीट में बनाई गई। इसे बनाने में 24 घंटे लगे। यह कृति एक इंस्टिट्यूट में बनाई गई। साहिल ने बताया कि मैंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था जिसमें लोगो से अपील की थी कि मैं कृति के जरिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं। जो लोग इसमें इंट्रेस्टेड हों वे इससे जुड़ें। इसके बाद मैंने 100 लोगो की टीम बनाई और हमने तय किया कि क्लीनेस्ट सिटी थीम पर कृति बनाई जाए। इस कृति को बनाने के लिए हमने 6 हजा़र यूज्ड जीन्स का इस्तेमाल किया, ये जीन्स अलग अलग शङरों से भेजी गई थीं। हमने इसके जरिए नो टु प्लास्टिक का मैसेज दिया और जागरूकता पैदा की कि चीजों को रिसाइकल्ड किया जाए। चूंकि राजवाड़ा इंदौर की शान है इसलिए उसे सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनाया। इंदौर की साफ सड़के और स्ट्रीट फूड को भी कृति में चित्रित किया गया है।
खबरें और भी हैं...