- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News A Youth Attacked By A Drunk Man In A House Attacked With A Sword
शराब के नशे में पड़ोसी के घर में घुसे युवक पर तलवार से हमला
कोलार रोड इलाके में मंगलवार को धुलेंडी पर एक युवक शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुस गया। जिस पर आरोपियों ने युवक पर तलवार और राॅड से प्राण घातक हमला कर दिया। हमले में घायल आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
कोलार थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी के मुताबिक ग्राम गोल निवासी 30 वर्षीय दिनेश अहिरवार मजदूरी करता है। मंगलवार दोपहर होली खेलने के बाद शाम को वह घर पर पहुंचा था। शराब के नशे में वह पड़ोसी के घर में घुस गया था। रात आठ बजे गांव में ही रहने वाले कामता, विनोद, राहुल, दीपक, अभिषेक, पप्पू, हेमराज, अरुण, धन सिंह, नंदलाल और पवन उसके घर पहुंचे। पड़ोसी के घर में घुसने को लेकर उन्होंने दिनेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। दिनेश ने जब गाली देने से मना किया तो कामता ने दिनेश के सिर पर तलवार से हेमराज ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दिनेश को बचाने के लिए उनके परिजन रवि, जशोदी बाई, आशीष, रघुनाथ, लीला बाई, रोहित तथा मंजू आए तो उन पर भी तलवार व रॉड से हमला किया गया। सिर में चोट लगने के कारण दिनेश बेहोश होकर गिर पड़ा। सभी को इलाज के लिए हमीदिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं बलवा का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।