पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जयपुर भी वन्य जीवों का मांस भेजता था आमिर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल | शिकार के मामले में फरार चल रहा आमिर खान वन्य जीवों का मांस जयपुर में इरफान के पास भी भेजता था। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। यह खुलासा एसटीएफ की जांच में हुआ है। वहीं, एसटीएफ ने आमिर के उस शूटर दोस्त की पहचान कर ली है जिसकी इंग्लिश रायफल से भोपाल के आसपास के जंगलों में जानवरों का शिकार किया जाता था।

एसटीएफ के मुताबिक जयपुर निवासी शूटर इरफान खान जेल में है। एसटीएफ ईटखेड़ी निवासी आमिर खान की तलाश कर रही है। उसके दुबई भाग जाने की जानकारी एसटीएफ को मिली है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
खबरें और भी हैं...