- Hindi News
- National
- KAALMUKHI News Mp News Aarti Of Bharat Mata Will Be Done With 11 Thousand Lamps
11 हजार दीपों से होगी भारत माता की आरती
गुड़ी पड़वां के दिन बांगरदा के भारत माता मंदिर में 11 हजार दीपों से महाआरती की जाएगी। इसके बाद धर्मसभा भी होगी, जिसे वरिष्ठ व संत जन संबोधित करेंगे। देश हित में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। कालमुखी में कावेरी नदी तट स्थित कावेश्वर मंदिर में आयोजित बैठक में यह आग्रह तन्मय आश्रम बिल्लौरा के प्रमुख स्वामी रामेश्वरानंद महाराज ने किया। उन्होंने कहा बांगरदा के मंदिर में 25 मार्च को शाम 5 बजे यह महाआरती कार्यक्रम होगा। स्वामीजी ने लोगों को जागरूक करने के लिए वीर रस की कुछ पंक्तियां सुनाते हुए कहा - इस धरती से उस अंबर तक भारत की जयकार करो, उठो हिंद के धावकों, गांडीव की तनकार करो, स्वाभिमान से जीना है तो भारत मां को याद करो...। प्रारंभ में कालमुखी के श्यामलाल सुकील ने स्वामीजी का पुष्पहार व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। संचालन संजय बिरला ने िकया। बैठक में गांव के विनय पंवार, विजय पंवार, दीपक केलकर, दीपक गुर्जर, तोताराम चौहान, लक्ष्मी नारायण गुर्जर, प्रकाश केलकर, गंगाराम डोड, तुषार कोटवे, लक्ष्मण प्रजापत, योगेश डोगे, शैलेष संकेड़िया, उमेश शुक्ला सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
...और इधर, लाैवंशी क्षत्रिय समाज की साधारण सभा अाज
खंडवा | जिला लाेधा (लाैवंशी) क्षत्रिय समाज की साधारण सभा का अायाेजन 15 मार्च रविवार काे दाेपहर 12 बजे से जबरेश्वर महादेव मंदिर थाना चाैपाटी, नया हरसूद में किया जाएगा। समाज के वीरेंद्र वर्मा ने बताया बैठक में तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। समाज में वर्तमान में प्रचलित कुप्रथाअाें पर निर्णय लिए जाएंगे। अागामी पंचायत चुनाव काे लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।
स्वामी ने भारत माता की आरती में शामिल होने के लिए जागरूक किया।