- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Accident The Fire Brigade Extinguished In The Bike As Soon As It Was Kicked In Front Of The Petrel Pump
हादसा : पेट्राेल पंप के सामने किक मारते ही बाइक में लगी अाग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
देवास |उज्जैन राेड पर पेट्राेल पंप के सामने बुधवार शाम करीब 7 बजे एक बाइक में अाग लग गई। फायर ब्रिगेड ने अाग बुझाई। कुछ देर के लिए जाम लग गया। चालक बाइक चालू करने के लिए बार-बार कीक मार रहा था। बाइक चालू नहीं हाेने पर उसने मैन स्टैंड पर खड़ी की अाैर फिर किक मारने लगा। बाइक में अचानक अाग लग गई। जैसे ही पेट्राेल टंकी ने अाग पकड़ी ताे उसकी तेज लपटें उठने लगी, जिसे देख बाइक सवार दूर भाग खड़ा हुअा। उज्जैन राेड पर एक तरफ से अाने वाले वाहन चालकाें ने अपने वाहन दूर राेक लिए अाैर देखने वालाें की भीड़ लग गई। अागजनी की घटना काे देख किसी ने नगर निगम की फायर ब्रिगेड काे सूचना दी, जाे कुछ ही देर में माैके पर पहुंच गई।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियाें ने अाग पर काबू पाया, तब तक बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हाे गया था। बाइक की टंकी फूटने के डर से लाेग काफी दूर खड़े हुए थे, जिस स्थान पर बाइक में अाग लगी उससे पेट्राेल पंप कुछ ही कदम की दूरी पर था, जहां के कर्मचारियाें ने अाग की लपटें देख वाहनाें में पेट्राेल व डीजल भरना बंद कर दिया था।