पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Adinath Janma Kalyanak Festival From Tomorrow The Palanquin Journey Will Begin

आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव कल से, निकलेगी पालकी यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर| अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की इंदौर इकाई द्वारा भगवान आदिनाथ का जन्म दीक्षा कल्याणक महोत्सव 13 से 16 मार्च तक मनाया जाएगा। इस दौरान पालकी यात्रा, वर्षीतप तपस्वियों का बहुमान व मानव सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम होंगे। पालकी यात्रा में शहर में विराजित सभी आचार्य भगवंत, साधु-साध्वी भी निश्रा प्रदान करेंगे। अध्यक्ष शैलेंद्र नाहर, महासचिव प्रीतेश ओस्तवाल ने बताया पालकी यात्रा सोमवार सुबह 8 बजे सफेद मंदिर पीपली बाजार से शुरू होकर बड़ा सराफा, शक्कर बाजार, सीतलामाता बाजार, सांठा बाजार, बजाज खाना चौक, बर्तन बाजार होते हुए वापस पीपली बाजार मंदिर पहुंचेगी। यात्रा का यह नौवां वर्ष है। 13 मार्च को सुबह 9 बजे गुमाश्ता नगर स्थित सीमंधर स्वामी मंदिर स्कीम 71 में वर्षीतप के तपस्वियों का बहुमान होगा।
खबरें और भी हैं...