- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Admission Process Of Kendriya Vidyalaya Sangathan Postponed Awaiting New Guidelines
केन्द्रीय विद्यालय संगठन की एडमिशन प्रक्रिया टली, नई गाइडलाइंस का इंतजार
सिटी रिपोर्टर . भोपाल
केंद्रीय विद्यालय संगठन में 2020-21 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल टाल दी है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक नोटिफिकशन में बताया गया है कि, एडमिशन को लेकर कुछ देरी होगी, क्योंकि केंद्रीय विद्यालय कुछ नई गाइडलाइंस लेकर आने वाला है।
नई गाइडलाइंस आने के बाद एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। एक बार एडमिशन की तारीखें जारी होने के बाद आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवार kvsonlineadmission.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि एडमिशन प्रक्रिया मार्च के आखिरी सप्ताह में समाप्त हो जाएगी। केन्द्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में एडमिशन की प्रक्रिया पहले शुरु होगी। इसके बाद दूसरी और इससे ऊपर की कक्षाओं का अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इन कक्षाओं में एडमिशन की प्रक्रिया भी अलग से आयोजित की जाएगी। एडमिशन समाप्त होने के बाद एडमिशन लिस्ट जारी की जाएगी। इन स्कूलों में 15% एससी स्टूडेंट्स के लिए, वहीं 7.5% सीट एसटी स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित होती हैं।