- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Adya39s Poetry Collection Released At Children39s Literature Center
बाल साहित्य केंद्र में आद्या के कविता संग्रह का विमोचन
सिटी रिपोर्टर| बाल साहित्य एवं बाल शोध केंद्र में शुक्रवार को सन्दर्भ प्रकाशन द्वारा आद्या भारती की प्रकाशित कृति मेरे सपनों का भारत (बाल कविता संग्रह) का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवयित्री अनुपमा श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रकाशन के संचालक राकेश सिंह ने किया। आयोजन की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार और पूर्व निदेशक निराला सृजनपीठ डॉ. देवेंद्र दीपक ने कहा कि आद्या की कविताएं समय के द्वार पर दस्तक देती कविताएं हैं। वह किशोर वय की व्यस्क कविताएं हैं। उनकी कविताएं विलाप की कविताएं नहीं हैं। व्यष्टि का समष्टि के प्रति दायित्व की व्याख्या करती कविताएं हैं। जिन विषयों को वह चुनती हैं, वह विषय बाल साहित्य की पत्रिकाओं में देखने में नहीं आते यह उनकी मौलिकता है। इसके बाद मुख्य अतिथि केंद्रीय अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ कुलाधिपति डॉ. प्रकाश बरतूनिया ने कहा कि आद्या भारती एक ऐसी बाल साहित्यकार हैं, जो अपना बालपन वर्तमान में जी रही हैं। आद्या ने राष्ट्रीय स्तर तक कला, साहित्य और खेल में विभिन्न उपलब्धियां दर्ज की हैं।