पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News After Bsc Seed Technology Course Not Only Job But Also Possibility Of Startup

बीएससी सीड टेक्नोलॉजी कोर्स के बाद जॉब ही नहीं स्टार्टअप की भी संभावना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डॉ. संगीता भारूका

प्राचार्य एवं शिक्षाविद्

बीएससी में सीड टेक्नोलॉजी (थ्री ईयर) कोर्स के छात्रों के लिए न केवल जॉब, बल्कि स्टार्टअप के लिहाज से भी नई संभावनाएं विकसित हुई हैं। गवर्नमेंट जॉब तो हैं ही। साथ ही गवर्नमेंट सेक्टर में बीज परीक्षण अधिकारी, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी प्रोडक्शन मैनेजर जैसे पदों पर भी जॉब मिलते हैं। निजी कंपनियों में प्रोडक्शन डायरेक्टर, असिस्टेंट, प्लांट सुपरवाइजर जैसे पद हैं। छात्र एग्रीकल्चर एडवाइजर भी बन सकते हैं। यही नहीं अब तो स्टार्टअप के तौर पर छात्र एग्रीकल्चर क्लिनिक, सीड प्रोसेसिंग यूनिट भी लगा सकते हैं। कृषि फर्म में सुपरवाइजर मैनेजर के पदों की भी अच्छी खासी संख्या है। सीड टेक्नोलॉजी में सबसे ज्यादा डिमांड एमएससी के बाद टीचिंग में है। पीएचडी-नेट या अच्छे अंकों के साथ पीजी के बाद पास आउट छात्रों को निजी-सरकारी कॉलेजों में तथा बड़ी संख्या में शुरू हुई निजी यूनिवर्सिटी में काफी संख्या में टीचिंग के पद खाली हैं। आने वाले दिनों में बीएससी सीट टेक्नोलॉजी के छात्रों के लिए इसलिए भी जॉब संभावनाएं बढ़ेंगी, क्योंकि कृषि के क्षेत्र में लगातार नए इनोवेशन हो रहे हैं और नई टेक्नोलॉजी का उपयोग हो रहा है।
खबरें और भी हैं...