अग्रसेन महासभा का होली मिलन समारोह 15 को
इंदौर | श्री अग्रसेन महासभा का होली मिलन समारोह 15 मार्च को बायपास स्थित होटल प्रेसीडेंट पार्क में शाम 5 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन होगा। महासभा के अध्यक्ष पवन सिंघल ने बताया उत्सव में समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा। सम्मेलन में कवि पं. सत्यनारायण सत्तन, हास्य व्यंग्यकार डॉ. भुवन मोहिनी, डॉ. प्रेरणा ठाकरे, अतुल ज्वाला, हिमांशु शर्मा बवंडर सहित कई राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि अपनी रचनाओं के
इंद्रधनुषी रंग बिखेरेंगे।