- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Agrashree Couples Group Honored Women Cleaning Workers
अग्रश्री कपल्स ग्रुप ने किया महिला सफाई कर्मचारियों का सम्मान
अग्रश्री कपल्स ग्रुप द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रुप की संस्थापक स्वाति मंगल एवं शीतल अग्रवाल ने बताया सफाईकर्मियों को शॉल, श्रीफल एवं उनके काम आने वाली वस्तुएं भेंट कर सम्मानित किया। संस्था की अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल ने बताया इस अवसर पर राधा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल एवं श्रुति अग्रवाल को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निधि सिंघानिया, उषा बंसल, सुनीता आष्टावाले आदि मौजूद थे।