पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Alcohol Served In Vidora Pub Till Late Night Case On Operator

विडोरा पब में देर रात तक परोसी जा रही थी शराब, संचालक पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में देर रात तक नियम विरुद्ध पब संचालित कर शराब परोसने वाले विडोरा पब के संचालक के खिलाफ पलासिया पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही पब का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा है।

पलासिया टीआई विनोद दीक्षित ने बताया कि शेखर सेंट्रल मॉल में टॉप पर संचालित होने वाले विडोरा पब को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। कुछ दिन पहने इसी पब में देर रात नशे में युवकों का विवाद हो गया था। इस दौरान पुलिस ने इस पब का संचालन करने वाले मैनेजर राहुल व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। संचालक को देर रात तक पब संचालित नहीं करने की हिदायत दी थी। फिर भी संचालक द्वारा गुरुवार देर रात 12.15 बजे तक पब खुला रख शराब परोसी जा रही थी।

खबरें और भी हैं...