- Hindi News
- National
- Indore News Mp News All India Bajbattu Comedy Poets Conference And Procession Today
अखिल भारतीय बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन व शोभायात्रा आज
इंदौर| अखिल भारतीय बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन एवं शोभायात्रा का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। शोभायात्रा रात 8 बजे सेठ चुन्नीलाल धर्मशाला से शुरू होकर छोटा गणपति मंदिर मल्हारगंज थाने के सामने पहुंचेगी, जहां पर बजरबट्टुओं व अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। शहर में अनुकरणीय कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। एक बजरबट्टू को महाबजरबट्टू की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। हिंद मालवा के संयोजक अशोक चौहान व आयोजक भूपेंद्रसिंह केसरी ने बताया शोभायात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व पूर्व विधायक जीतू जिराती रथ पर सवार होकर चलेंगे। यात्रा में राधा-कृष्ण गोपियों संग होली खेलते चलेंगे।