- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News All India Bank Strike Will Be On 27th To Protest Against The Merger
विलय के विरोध में 27 को होगी अखिल भारतीय बैंक हड़ताल
बैंकों के विलय के विरोध तथा अन्य मांगों को लेकर 27 मार्च को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल होगी। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर इस हड़ताल में देशभर के 6 लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी और बैंक कर्मचारी शामिल होंगे। उनकी मांग है कि 10 बैंकों के प्रस्तावित विलय को रोका जाए, 6 बैंकों को बंद न किया जाए। इसके अलावा आईडीबीआई बैंक का निजीकरण न किया जाए, प्रतिगामी बैंकिंग सुधारों को रोकें, बड़े और खराब लोन की वसूली की जाए, जमा राशियों पर ब्याज दर बढ़ाई जाए और बैंक ग्राहकों पर लग रहे सेवा शुल्कों की राशि को कम किया जाए। इसी तारतम्य में गुरुवार को मप्र बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन एवं मप्र बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने गौतम नगर स्थित इलाहाबाद बेंक के जोनल आॅफिस के सामने पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सभा भी हुई। सभा को बीके शर्मा, दीपक र| शर्मा, एमएस जयशंकर, मो. नज़ीर कुरैशी, जेपी झवर, गुणशेखरन, भगवान स्वरूप कुशवाह आदि ने संबोधित किया।