आंबेडकर जयंती: महिलाएं ही करेंगी मंच का संचालन
भोपाल| डाॅ. आंबेडकर की 129वीं जयंती के दौरान एक दिन सिर्फ महिलाएं ही मंच का संचालन करेंगी। यह निर्णय रविवार को रामू गजभिए की अध्यक्षता में करुणा बुद्ध विहार में बैठक में लिया गया। इसमें भोपाल के कई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित हुए। 14 अप्रैल को जयंती के दौरान बच्चों की विभिन्न इंडोर, आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं, व्याख्यान के साथ एक दिन केवल महिलाओं को मंच का संचालन एवं उनके विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और बच्चों का सम्मान और कब्बाली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मोहनलाल पाटिल समेेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।