- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Ambedkar Memorial Arrangement For Entering The Memorial From The Center Is Now Closed
अांबेडकर स्मारक : सेंटर से स्मारक में प्रवेश करने वाली व्यवस्था अब हाे गई बंद
महू | काली पलटन स्थित अांबेडकर स्मारक पर प्रशासन ने अांबेडकर प्रतिमा के सामने से स्मारक में प्रवेश करने की व्यवस्था काे बंद कर दिया है। अब स्मारक में प्रवेश करने के लिए दाएं जहां अशाेक स्तंभ लगा है वहां से जगह दी गई है। वहीं बाहर जाने के लिए बाएं की तरफ से जगह दी गई है। जिसके चलते अब स्मारक की बड़ी प्रतिमा के सामने से अाना व जाना बंद हाे गया है। सेंटर से प्रवेश अब संभवत: वीवीअाईपी मूवमेंट पर ही हाे सकेगा।