- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Ami Gets Six Red Snooker Title For The Fourth Time In A Row
अमी को लगातार चौथी बार सिक्स रेड स्नूकर खिताब
snooker tournament
क्वार्टर फाइनल आैर सेमीफाइनल मुकाबले काफी संघर्षपूर्ण रहे
जीत के बाद अमी कमानी ने बताया कि शुरुआती मुकाबलों में आसान जीत हासिल हुई, लेकिन क्वार्टर फाइनल आैर सेमीफाइनल मैच काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की अरांक्ता सांचेस के खिलाफ मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। हम दोनों एक-एक फ्रेम जीतते रहे, लेकिन अंत में मैंने अपनी लय बरकरार रखते हुए फाइनल का रास्ता तय किया। कुछ इस तरह का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में उमा के खिलाफ भी रहा। हालांकि मैं जीत दर्ज करने में सफल रही।
शहर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमी कमानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सिक्स रेड स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। यह अमी का लगातार चौथा सिक्स रेड स्नूकर खिताब है। अब तक 9 नेशनल टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। अहमदाबाद में खेली गई स्पर्धा के फाइनल में अमी ने कर्नाटक की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विद्या पिल्लै को 4-2 से हराया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल में अमी ने महाराष्ट्र की अरांक्ता सांचेस को 4-3 और क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक की उमा देवी को 3-2 से मात दी। अमी इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय आैर राष्ट्रीय स्पर्धाओं में भी सफलता हासिल कर चुकी हैं।