- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News An Ex Boyfriend Who Was Seen With A Young Man Murdered A Head Crushing Woman
युवक के साथ देख बौखलाए पूर्व प्रेमी ने सिर कुचल महिला की कर दी हत्या
15 साल से थे अवैध संबंध हत्या के बाद दो आरोपी फरार
15 साल पुराने अवैध प्रेम संबंध के बीच महिला को नया प्रेमी मिलने पर उसने पुराने प्रेमी को छोड़ दिया। इससे नाराज पूर्व प्रेमी ने बाइक से प्रेमिका का पीछा किया। घने जंगल में प्रेमिका और उसका साथी जैसे ही नाश्ता करने रुके तो पूर्व प्रेमी अाैर उसके साथी ने युवक के सिर पर लट्ठ से वार किए। युवक जान बचाकर भाग निकला, लेकिन महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। यह वारदात बोरगांव पुलिस चौकी के सुक्ता डेम से कुछ दूरी पर नत्थू नाला फालिया के जंगल में शनिवार दोपहर 12.30 बजे हुई।
महिला के नए प्रेमी सोनू पिता बुधिया गोलकर ने डायल 100 को सूचना दी कि सुक्ता के जंगल में मुझे व मेरी प|ी पर दो लोगों ने जानलेवा हमला किया है। उन्होंने प|ी व बाइक भी छुड़ा ली है। जानकारी मिलते ही एसआई राधेश्याम मालवीय, एएसआई प्रताप वास्कले पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सोनू गोलकर रास्ते में मिला। पुलिस टीम सोनू को लेकर माैके पर पहुंची। जहां पंधाना थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय महिला की सिर कुचली हुई लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया। इधर शिकायतकर्ता सोनू गोलकर निवासी खिराला ने डायल 100 को घटना के समय मृतक महिला काे अपनी प|ी बताया था, लेकिन बाद में उसने कहा कि हम दोनों की मुलाकात एक महीने पहले हुई। महिला और हम दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना के बाद पुलिस को संदेह हुआ कि कहीं शिकायतकर्ता कहानी तो नहीं बना रहा है, लेकिन कुछ देर बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर आरोपियों की शिनाख्त कैलाश उर्फ रावण पिता कमलचंद व संदीप चनाल निवासी खैगांवड़ा के रूप में हुई। मुख्य आरोपी कैलाश रावण है, जिसके महिला के साथ 15 साल से अवैध संबंध थे। करीब एक साल से दोनों के बीच अनबन हाेने से विवाद चल रहा था। जबकि दूसरा आरोपी संदीप जो कि आरोपी रावण का दोस्त है। वारदात के समय उसने महिला को पकड़ रखा था। जानकारी मिलने के बाद डीएसपी केपी डेविड व पंधाना थाना टीआई जेयू सिद्दीकी भी मौके पर पहुंचे।
जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
लाश को शाम पांच बजे महिला आरक्षक शबनम व आरक्षक धमेंद्र वर्मा परिजन के साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर इस बात पर पुलिसकर्मियों पर नाराज हुए कि उनके साथ कोई अधिकारी नहीं था।
दो आरोपी नामजद
राधेश्याम मालवीय, बोरगांव पुलिस चौकी प्रभारी
घटनास्थल से जब्त बाइक।
आरोपी कैलाश उर्फ रावण
सोनू को महिला ने फोन कर बुलाया
सोनू ने बताया कि महिला से एक माह पहले उसकी मुलाकात हुई थी। शनिवार को वह बोरगांव महिला को मैंने ही डॉक्टर को दिखाया। इसके बाद उससे कहा कि अब आप बस से डुल्हार चली जाओ। महिला ने मना कर दिया। फिर हमने होटल से नाश्ता लिया और पिकनिक मनाने के लिए जंगल की ओर चले गए। हम दोनों नाश्ता निकालकर बैठे ही थे कि अचानक कैलाश और उसका साथी संदीप आए और मारपीट शुरू कर दी।
15 साल से साथ रहे राधा और रावण
महिला की शादी 15 साल पहले भुसावल में हुई। पति की मौत के बाद से वह अपने पिता के घर रह रही थी। महिला के 18 व 17 साल के दो बेटे हैं। आरोपी कैलाश रावण के साथ करीब 15 साल से संबंध थे।