- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News And Mother Janaki39s Reverence For The Virus In Ashoknagar
...और अशोकनगर में वायरस पर भारी रही मां जानकी की श्रद्धा
रंगपंचमी पर करीला में कोरोना पर मां जानकी की श्रद्धा भारी रही। शाम 4 बजे तक करीला में करीब 6 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। प्रशासन को इतने ही और श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
आठ से दस दिन में जर्मनी का एक दंपती तथा न्यूजीलैंड से युवती शिवपुरी आई और तलाक लेकर भी चली गई। कनाडा से भी दो व्यक्ति बांसखेड़ी गांव आकर बीस दिन ठहरकर चले गए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में पता तक नहीं है।
धार : 16 साल में पहली बार नहीं निकली राधा-कृष्ण समरसता यात्रा। खलघाट, झाबुआ, खंडवा में नहीं निकली गेर।
राजगढ़ (ब्यावरा) : 93 साल में पहली बार नहीं निकली गेर।
भिंड : नपा द्वारा 64 साल से लगाया जा रहा व्यापार मेला का उद्घाटन टला। अब अप्रैल में होगा।
शिवपुरी में विदेशी आकर चले गए प्रशासन को पता नहीं
प्रदेश में कहां क्या कार्यक्रम हुए निरस्त