- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Ankush39s Fatal Bowling Madhya Pradesh Leads By 31 Runs In First Innings
अंकुश की घातक गेंदबाजी, मध्यप्रदेश को पहली पारी में 31 रनों की बढ़त
_photocaption_विकेट का जश्न मनाते मध्यप्रदेश के खिलाड़ी। *photocaption*
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | अंकुश त्यागी (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत मध्यप्रदेश ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में 31 रनों की बढ़त हासिल की। होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन गुरुवार को मध्यप्रदेश के 249 रनों के जवाब में विदर्भ की टीम पहली पारी में 78.2 ओवर में 218 रनों पर सिमट गई। एस. वाथ ने 64, अथर्व तायड़े ने 56, वाय. राठौड़ ने 19, पी. परांते आैर एम. राउत ने 16-16 रन बनाए। कुलदीप सेन ने दो, रिषभ चौबे आैर इरफान अली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। मध्यप्रदेश ने पहले दिन के स्कोर 9 विकेट पर 247 रन से आगे खेलना शुरू किया आैर उसके बल्लेबाज टीम के स्कोर में केवल दो रन का इजाफा कर पाए।