पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Another Student Of Class X Injured In Shivaji Nagar Road Accident Also Succumbed

शिवाजी नगर सड़क हादसे में घायल दसवीं के दूसरे छात्र नकुल ने भी दम तोड़ दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खुलेआम नाबालिग चलाते हैं बाइक

शहर में नाबालिगों का बाइक चलाना आम है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। अधिकारियों का कहना है कि परिजन भी उन्हें बिना सोचे समझे वाहन सौंप देते हैं। अब इस घटना के बाद पुलिस चेकिंग में नाबालिगों के लिए सख्ती की जाएगी। परिजन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विवेक की पीठ हो गई थी डैमेज


बता दें कि गुरुवार को दसवीं के गणित का पेपर देकर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्त विवेक दुबे, नकुल बारिया और देवांग तांबे डिवाइडर से टकरा गए थे, जिसके बाद विवेक की मौके पर ही मौत हो गई थी। टीआई राहुल शर्मा के अनुसार, जिस तरह से हादसा हुआ था, उससे स्पीड का अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन यह कहा जा सकता है कि विवेक काफी तेजी से बाइक चला रहा था। हादसे के बाद घटना स्थल के फोटो देख माना जा रहा है कि सिर में चोट लगने के अलावा विवेक की कमर की हडि्डयां भी टूट चुकी थीं।

नकुल बारिया

इंदौर | शिवाजी नगर सड़क हादसे में घायल दसवीं के दूसरे छात्र नकुल बारिया ने शुक्रवार दोपहर दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे घटना के वक्त ही ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। हार्ट बीट चलने के कारण उसे आकस्मिक चिकित्सा दी जा रही थी। परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार, निजी अस्पताल में भर्ती 15 वर्षीय नकुल को शुक्रवार दोपहर 1 बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटना की सूचना के बाद उसके दोस्त, छात्र और शिक्षक भी अस्पताल पहुंचे थे। साथी विवेक दुबे की मौत के बाद सभी लोग नकुल के सकुशल होने की कामना कर रहे थे।
खबरें और भी हैं...