पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Application Of Jee Main Application Closed Reform Process Will Be Started From Today

जेईई मेन एप्लीकेशन के आवेदन बंद, आज से सुधार प्रक्रिया होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर | 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 23 ट्रिपल आईटी सहित जेईई मेन के एग्जाम में एंट्रेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया गुरूवार को समाप्त हो गई है। इससे पहले ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई थी। लेकिन एनटीए ने नए शेड्यूल के अनुसार तारीख को बढ़ा कर 12 मार्च कर दिया था। वहीं,आवेदन की प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद शुक्रवार से जेईई मेन आवेदन में सुधार 13 से 16 मार्च तक कराया जा सकेगा। स्टूडेंट को एडिशनल फीस देनी होगी, जाे कीमत उस ही समय नजर अाएगी। जेईई मेन जनवरी और जेईई मेन अप्रैल के मार्क्स के आधार पर रैंक लिस्ट जारी होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा। 2.5 लाख स्टूडेंट्स का चयन जेईई एडवांस में बैठने के लिए होगा। जेईई मेन 2020 परीक्षा के बाद रैंकिंग तय की जाएगी।
खबरें और भी हैं...