- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Archana Will Be Honored With Surmandal Astrology Visharad
अर्चना सरमंडल ज्योतिष विशारद से होंगी सम्मानित
भोपाल| ज्याेतिषाचार्य बगलामुखी साधक अर्चना सरमंडल को दीप ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में होने वाला दूसरा सम्मेलन मुंबई स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया है। उसमें मुख्य अतिथि के रूप में अर्चना सरमंडल, अजय बांबी, जीडी वशिष्ठ को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पंडित पप्पू बोरासी और महिला अध्यक्ष कामिनी मिश्रा हैं। इस सम्मेलन में देशभर से 30 ज्योतिषी शामिल होंगे। पितांबरा संस्थान की संयोजक ज्योतिषाचार्य अर्चना सरमंडल को ज्योतिष विशारद से सम्मानित किया जाएगा।