- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Arjun Tendulkar Misses A Hat Trick His Team Loses Faith Club And Railway Finals
अर्जुन तेंडुलकर हैट्रिक चूके, उनकी टीम हारी, फेथ क्लब और रेलवे फाइनल में
फेथ कप: खिताबी मुकाबला आज शाम 6:30 बजे से
तेज गेंदबाज अर्जुन तेंडुलकर फेथ कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हैट्रिक से चूक गए। उनकी टीम डीवाई पाटील अकादमी वेस्टर्न रेलवे मुंबई से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
ऐसे में वेस्टर्न रेलवे मुंबई और मेजबान फेथ क्रिकेट क्लब भोपाल के बीच फाइनल तय हुआ। फाइनल रविवार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा।
एफसीसी मैदान पर शनिवार को पहले सेमीफाइनल में फेथ क्रिकेट क्लब ने पहले तो 121 रनों का स्कोर बनाया। फिर रैन स्टार दिल्ली को 16.3 ओवर में 85 रनों पर आउट कर लिया। सोहराब धालीवाल ने 44 रन बनाए। जबकि पृथ्वीराज तोमर ने दो चौके और एक छक्के से सजी 16 रनों की पारी खेली। रैन स्टार के लिए अजय ने चार विकेट चटकाए। कप्तान दीपक पुनिया ने तीन विकेट लिए। 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रैन स्टार दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 30 रन के कुल स्कोर पर पांच विकेट विकेट गंवा दिए। हर्षित कौशिक 22 के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। अंकित कुशवाहा और अंकित शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। अंकित कुशवाहा और सोहराब धालीवाल को संयुक्त मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण आईपीएस पीएस तोमर ने किया। दूसरे सेमीफाइनल में डीवाई पाटील अकादमी ने 139 रन बनाए। हार्दिक तामोरे ने 33, आनंद सिंह ने 27 रनों की पारी खेली। वेस्टर्न रेलवे मुंबई ने जरूरी रन 18वें ओवर में चार विकेट पर बना लिए। उसकी ओर से सौरभ ने अविजित 67 रन बनाए। जबकि असद खान ने 39 रनों का योगदान दिया। डीवाई पाटील की ओर से अर्जुन तेंडुलकर ने दो ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए। अर्जुन ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर अहद मलिक और निकुंज मोहिते को आउट किया। लेकिन छठवीं गेंद पर विकेट नहीं ले सके।