पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रम्पेट पर आरडी की धुनें बजाई कलाकार किशोर सोढा ने

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

music programme

आर. डी. बर्मन के संगीतबद्ध चुनिंदा गीतों की धुनों को ट्रम्पेट पर किशोर सोढा ने बखूबी प्रस्तुत किया। विजय नगर स्थित एक सभागृह में उन्होंने अपने हुनर से इन गीतों को उसी मधुरता से बजाया जिन्हें आर.डी. बर्मन ने धुनों में बंाधा था। किशोर सोढा आरडी की टीम के ही एक बेहतरीन ट्रम्पेट प्लेयर हैं। उन्होंने शुरुआत में शोले फिल्म की टाइटल धुन को बजाया। इसके बाद फिर वही रात है, ‘ओ हंसिनी, मेरी हंसिनी’ दिलबर मेरे, गुलाबी आंखे जो तेरी देखीं जैसे गीतों की धुनें बजाई।

सारेगामा और संगीत कला संदेश के इस कार्यक्रम में रवींद्र शिंदे ने आने वाला पल जाने वाला है, मैं हूं डाॅन, ये जवानी है दीवानी, सोनाली पुराणिक ने दोस्तों से प्यार, निशा, और आकांक्षा जाचक ने आअो ना गले लगाअो ना और पिया तू अब तो आजा गीत गाए। संगीत संयोजन नीतेश भोला का था। 15 वर्ष के कलाकार शाश्वत ने भी प्रस्तुति दी। कोरोना वायरस के डर से कुछ श्रोता मास्क पहन संगीत का आनंद ले रहे थे।
खबरें और भी हैं...