पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Artist Priyesh Makes Paintings Using Electric Iron On Canvas

कैनवस पर इलेक्ट्रिक आयरन से चित्रकृतियां बनाते हैं कलाकार प्रियेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . इंदौर

दो मिनट में चित्रकृति बना रिकाॅर्ड बनाया, अपनी कला स्ूक्तियों की किताब बनाई


कृषि विभाग से रिटायर्ड हो चुके प्रियेश दत्त मालवीय पिछले 10 सालों से यह काम कर रहे हैं। सन् 2013 में उन्होंने इस्त्री से कैनवस पर मात्र दो मिनट में चित्रकृति बनाकर अपना नाम इंडिया बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स में दर्ज करवाया। उन्होंने दो मिनट में इस तरीके से मछलियों के संसार को रच दिया था। वे बताते हैं कि इसके बाद मैंने इस तरह काम करते हुए अपनी कला को विकसित किया और फिर आकृतियों में रंग-संयोजन से चित्रकृतिया बनाना शुरू किया। इन चित्रकृतियों की मैंने मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर और इंदौर में प्रदर्शनियां लगाई। ख्यात चित्रकार बी. प्रभा ने मेरी इन अनूठी चित्रकृतियों की प्रशंसा की थी। अपनी कला अनुभव के आधार पर उन्होंंने अपनी मौलिक 500 कला सूक्तियों की किताब आयाम भी प्रकाशित की है।

63 वर्षीय कलाकार प्रियेश दत्त मालवीय ने अपनी कला के लिए एक अनूठा माध्यम ढूंढा है। वे चित्र बनाने के लिए न ब्रेश, न नाइफ और न ही रोलर का इस्तेमाल करते हैं। वे तो कपड़ों पर इस्त्री (इलेक्ट्रिक आयरन) से चित्रकृतियां बनाते हैं। इसके लिए वे मोटा कैनवस चुनते हैं और फिर इस्त्री को थोड़ी देर के लिए कैनवस पर इस तरह रखते हैं कि कपड़े पर उसके जलने के इम्प्रेशंस पैदा हो जाएं।

इस तरह वे बार बार एक योजनाबद्ध और सोच समझकर इस्त्री को इस तरह से कैनवस पर रखते जाते हैं कि उस पर कई आकृतियां बन जाती हैं। इससे उन्हें न केवल कलर्स के खास टोन मिल जाते है और साथ ही आकृतियां भी।बाद में वे इन आकृतियों में एक पूरी चित्रकृति की संभावनाअों को जानकर उनमें रंग भरते हैं और कैनवस को एक चित्रकृति में बदल देते हैं। वे कहते हैं मैं कुछ अलग और अनूठा करना चाहता था लिहाजा मैंने यह तरीका ढूंढ निकाला। यह बात उन्होंने सिटी भास्कर को प्रीतमलाल दुआ कला वीथिका में कही। यहां रंग-जश्न में उनकी कृतियां प्रदर्शित की गई हैं। उल्लेखनीय है कि वे सन् 1980 में इंदौर फाइन आर्ट्स काॅलेज से पेंटिंग में डिप्लोमा ले चुके हैं।
खबरें और भी हैं...