पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Artists Perform The Ashtapadis Of Sanskrit Mahakavi Jayadeva In The Govind Ballet

कलाकारों ने संस्कृत के आखिरी महाकवि जयदेव की अष्टपदियों काे गीत गोविंद बैले में किया पेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी रिपोर्टर . भोपाल

उत्कल भवन में चैतन्य सोश्यो कल्चरल सोसायटी की अाेर से आयोजित 15 दिवसीय ओडिसी नृत्य कार्यशाला का सोमवार को पूर्वावलोकन कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण कल्याणी फगरे और वैदेही फगरे ने दिया। इस अवसर पर सोसायटी की डॉ. श्रुति कीर्ति बारिक, रंगकर्मी बालेन्द्र सिंह व कमलेश दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 12वीं शताब्दी के आखिरी संस्कृत महाकवि जयदेव की अष्टपदियों पर आधारित गीत गोविंद को बैले में प्रस्तुत किया गया। इस गीत गोविंद में राधाकृष्ण के शृंगार रस के जरिए जीवात्मा का परमात्मा से मिलन बताया गया। प्रस्तुति की शुरुआत विष्णु के अवतार से होती है, इसके बाद कृष्ण, राधा और सखी का संवाद होता है। इस प्रस्तुति में ओडिसी की हस्त मुद्राओं के साथ समकालीन नृत्य का इस्तेमाल कर प्रस्तुति दी गई।

खबरें और भी हैं...