पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वादे के मुताबिक... 56 का काम, 53 दिन में पूरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर संवाददाता | इंदौर. देश-दुनिया में शहर के खानपान की पहचान बन चुके 56 दुकान के निर्माण कार्यों को नगर निगम ने 53 दिन में ही पूरा कर लिया। रविवार रात काम पूरा होते ही निगमायुक्त आशीष सिंह परिवार सहित यहां पहुंचे और तय समयावधि (56 दिन) से पहले काम पूरा करने पर अफसरों व कर्मचारियों को बधाई दी। निगम ने यहां 15 जनवरी से काम शुरू किया था और इस दौरान पूरे रोड का कायाकल्प करने के साथ आकर्षक प्रवेश द्वार, आईलैंड, दुकानों पर एक जैसे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड, पौधारोपण जैसे कई काम किए। एलईडी का काम भी देर रात तक पूरा हो चुका था।
खबरें और भी हैं...