पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News As The Evening Falls The Road Sinks In Darkness The Traveler Is Disturbed

शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती है सड़क, राहगीर परेशान**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्ड नंबर 51 में शाहपुरा थाने से कुछ दूर बनी पानी की टंकी के पास एक प्राचीन हनुमान मंदिर है। इस मंदिर तक आने-जाने के लिए 15 साल पहले सीमेंट कांक्रीट की सड़क बनाई गई है। साथ ही नगर निगम द्वारा बिजली के खंभे भी लगाए गए थे। लेकिन इतने वर्षों बाद भी यहां स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई है। इस कारण इस मार्ग पर रात में अंधेरा पसरा रहता है। इस मंदिर में चैत्र नवरात्र, राम नवमी, हनुमान जयंती आदि त्योहार के अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता लग जाता है। लेकिन रात में सड़क पर बिजली की व्यवस्था न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय नागरिक वर्षों से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग कर रहे हैं। पिछले डेढ़ दशक से इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों और सीएम हेल्प लाइन नंबर पर भी की जा रही है। इसके बावजूद अब तक खंभों पर लाइट नहीं लग पाई है। आसपास के रहवासियों का कहना है कि जब भी किसी के पास शिकायत लेकर जाते हैं तो वे जल्द लाइट लगवाने का आश्वासन देकर चलता कर देते हैं। उसके बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं होती है। वन क्षेत्र होने की वजह से जहरीले जीव-जंतुओं का भय बना रहता है। अक्सर ये जीव-जंतु सड़क पर आ जाते हैं। इसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। आसपास के नागरिकों का कहना है इस सड़क पर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए।

खंभों पर लाइट लगाएं

शाहपुरा थाने के पास मंदिर में श्रद्धालु आते हैं। लेकिन सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में अंधेरा रहता है। इस वजह से राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी होती है। इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से की है। लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ। सुभाष बचकैया, निवासी- शाहपुरा

पोल लगाए जा रहे हैं

शाहपुरा स्थित इस सड़क पर पूरे खंभे नहीं लग पाए हैं। उन्हें लगाने का काम जारी है। मेरे पास इस बारे में कोई शिकायत नहीं आई है। होली की वजह से अभी काम रुका है। कार्य पूरा होने के बाद स्ट्रीट लाइट लगा दी जाएगी। आशीष श्रीवास्तव, इंजीनियर,
विद्युत शाखा, ननि

{मंदिर तक सड़क बनाई, खंभे लगाए, लेकिन बल्ब लगाना भूले... **
खबरें और भी हैं...