पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Ashoknagar First Tenth Math Now Twelfth Physics Paper Went Viral

अशोकनगर : पहले दसवीं गणित, अब बारहवीं फिजिक्स का पेपर वायरल हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अशोकनगर | माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक होने से पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है। गुरुवार को 10वीं गणित विषय का पेपर लीक हुआ था। शुक्रवार को फिर 12वीं फिजिक्स का पेपर वॉट्सएप पर वायरल हो गया। बोर्ड परीक्षा शुरू होने का समय 9 बजे है लेकिन 8 बजकर 40 मिनट पर पेपर वायरल हो चुका था। डीईओ ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है। शुक्रवार को परीक्षा शुरू होने के बाद शिक्षा विभाग को फिजिक्स का पेपर वायरल होने की जानकारी लगी तो डीईओ और बीईओ ने पेपर का मिलान किया। डीईओ आदित्य नारायण मिश्रा ने बताया कि उन्होंने पेपर का मिलान किया। मिलान में फिजिक्स का पेपर एक जैसा मिला। हालांकि पेपर किसी अन्य जिले से वायरल हुआ। इसका कोड हमारे जिले का नहीं था। कलेक्टर मंजू शर्मा बोलीं- कोड हमारे जिले का नहीं है। पेपर शुरू होने के बाद वायरल हुआ है। डीईओ साइबर सेल में इसकी शिकायत कर रहे हैं। शासन को भी रिपोर्ट भेजी है।
खबरें और भी हैं...