पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Assessed 18 Thousand Children With One Thousand Teachers

एक हजार शिक्षकों से कराया18 हजार बच्चों का मूल्यांकन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा विभाग ने एक हजार शिक्षकों से संभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के 18 हजार बच्चों का क्रॉस वेरिफिकेशन कराया है। इसके तहत लिखित परीक्षा ली गई। शिक्षकों ने स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ क्वालिटी एजुकेशन पर गौर किया। परिणाम आने के बाद कमियों को दूर किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने अब सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक शिक्षा का स्तर सुधारने का फैसला किया है। विभाग ने संभाग के 524 प्राइमरी और इतने ही मिडिल स्कूलों में हायर सेकंडरी और डाइट के छात्राध्यापकों से क्रॉस वेरिफिकेशन कराया है। संयुक्त संचालक मनीष वर्मा ने बताया कि खंडवा और देवास के सरकारी एजुकेशन कॉलेज और डाइट के छात्राध्यापकों की दो टीमें बनाई गई थी। एजुकेशन कॉलेज खंडवा को खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर जिलों का जिम्मा दिया गया।

देवास कॉलेज के शिक्षकों की ड्यूटी इंदौर, धार, आलीराजपुर और झाबुआ जिले के स्कूलों में लगाई गई। इनके साथ इंदौर, धार और आलीराजपुर डाइट के बीएड के छात्र भी जुटे थे। हायर सेकंडरी और हाई स्कूल के शिक्षकों के साथ डाइट के छात्राध्यापक सहित कुल एक हजार शिक्षकों ने आठों जिलों के प्राइमरी और मिडिल स्कूल के करीब 20 हजार बच्चों की लिखित परीक्षा ली। प्राइमरी में चार विषय और छह विषयों का मूल्यांकन किया। इस दौरान बिल्डिंग, साफ-सफाई, पढ़ाई का स्तर और बुनियादी सुविधाएं भी देखी गईं। मूल्यांकन में मिली खामियों के आधार पर सुधार के कदम उठाए जाएंगे।

sunday positive

खबरें और भी हैं...