पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Attachment Of Property 27 Cut Off Tap Connection Of 136

27 की संपत्ति कुर्क, 136 के नल कनेक्शन काटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाेपाल| बार-बार नाेटिस अाैर रिमाइंडर के बाद भी संपत्तिकर अाैर जलकर का बकाया जमा नहीं करने वालाें के खिलाफ शुक्रवार काे नगर निगम ने सख्ती से कार्रवाई की। इसके तहत संपत्तिकर के 27 बकायादाराें की संपत्ति कुर्क की गई, जबकि जलकर का पैसा नहीं चुकाने वाले 136 बकायादाराें के नल कनेक्शन काटे गए। जोनल अधिकारी अवध नारायण मकोरिया ने हाेटल शिवाली गोल्ड, होटल आलीशान अाैर जाेनल अधिकारी श्यामलाल शर्मा ने 7 नंबर स्थित मकान काे कुर्क करने की कार्रवाई की। इसके अलावा वार्ड जाेन-15 में 4, जाेन-16 में 2 अाैर जाेन-3 में 5 बकायादारों की संपत्ति कुर्क की गई। इसके साथ ही जाेन-3 अाैर 11 में 136 बकायादाराें के नल कनेक्शन काटे गए। अमले ने सड़क किनारे सीएंडडी वेस्ट फेकने वाले 3 लाेगाें पर 5 हजार आैर बिना लाइसेंस मीट दुकान का संचालन करने वाले 7 लाेगाें पर 7,800 रुपए का जुर्माना लगाया।
खबरें और भी हैं...