- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Attempted Excesses After Seeing A Teenager Alone At Home Case Filed
किशोरी काे घर में अकेला देख ज्यादती का प्रयास, केस दर्ज
खंडवा | शहर से सटे रोशनाई गांव में शनिवार दोपहर एक बजे किशोरी बालिका (17) को घर में अकेला देख आरोपी अज्जू सीताराम पटेल (40) घर में घुस गया। आराेेपी ने बालिका का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। बालिका ने आरोपी का हाथ छुड़ाया और कमरे सेे निकलकर बाहर भाग गई। तभी उसका छोटा भाई बाजार से घर पहुंच गया। बालिका ने भाई को घटना की जानकारी दी। शाम को बालिका के पिता व मां के घर लौटने आरोपी के कृत्य की जानकारी दी। पीड़िता को लेकर परिजन ने थाना पदम नगर में शिकायत की। आरोपी के खिलाफ धारा 354 के अलावा पॉक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।