पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Average Income Of 1 Crore Daily But Could Not Fill Bill Of 51 Thousand Only

रोज औसतन 1 करोड़ की आय, लेकिन 51 हजार का बिल ही नहीं भर पाए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिल की बकाया राशि नहीं भरने पर कार्रवाई, मोहलत मांगी तो जुड़ा कनेक्शन

परी बाजार रजिस्ट्री दफ्तर का सुबह 9:30 बजे बिजली कनेक्शन काट दिया गया, क्योंकि बिल की बकाया राशि 51 हजार रुपए जमा नहीं की गई थी। इसके चलते सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक यानी ढाई घंटे रजिस्ट्री नहीं होने से लोग परेशान होते रहे। आनन-फानन में बिजली विभाग के अफसरों के पास बकाया बिल जमा करने के लिए मोहलत मांगी गई। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे दाेबारा से बिजली कनेक्शन जोड़ा गया। गौरतलब है कि इस दफ्तर से औसतन 1 करोड़ रुपए रोजाना रजिस्ट्री से आय होती है।

सोमवार सुबह 10 बजे जैसे ही लोग रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे तो उनसे कहा गया कि बिजली नहीं है, इसलिए रजिस्ट्री के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। हाउसिंग बोर्ड निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि वो अपने रिश्तेदार द्वारा खरीदे गए प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री दफ्तर सुबह 11.30 बजे पहुंचे थे, लेकिन पता चला कि रजिस्ट्री नहीं होगी। इसकी वजह बिजली नहीं होना बताया गया। एक से डेढ़ घंटे रजिस्ट्री के लिए इंतजार करना पड़ा। पंजीयन विभाग के अफसरों ने बताया कि सोमवार को शाम 5 बजे तक 273 ई-रजिस्ट्री हुईं। जबकि आम दिनों में यह संख्या करीब 300 के पास पहुंच जाती है। वरिष्ठ जिला पंजीयक प्रभाकर चतुर्वेदी से इस संबंध में बात करने के लिए कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

इसलिए काटा गया बिजली कनेक्शन

परी बाजार रजिस्ट्री दफ्तर में पदस्थ अकाउंटेंट जितेंद्र कोष्ठा को हर महीने बिजली बिल की बकाया राशि जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही अकाउंटेंट से जुड़े अन्य काम भी यही करते हैं। फरवरी का बिजली बिल 51 हजार 206 रुपए आया था, लेकिन अकाउंटेंट के पास बजट नहीं होने से बिल जमा नहीं हो पाया।


परी बाजार रजिस्ट्री दफ्तर... बिजली काटी, ढाई घंटे तक लोग परेशान

सर्वर भी डाउन : 5 मिनट में होने वाली रजिस्ट्री में लगे 25 मिनट

दोपहर 1 बजे सर्वर डाउन हो गया, इससेे 5 मिनट में होने वाली रजिस्ट्री 20 से 25 मिनट में हो रही थी। रजिस्ट्रार ऑफिस के स्टाफ का कहना था कि सॉफ्टवेयर संपदा स्वान की कनेक्टिविटी से चलता है। इसमें दिक्कत होने से यह स्थिति बनी।

बताने के बाद भी बिल जमा नहीं किया, इसलिए काटी थी बिजली

आरके चौबे, एई नार्थ जोन बिजली विभाग

खबरें और भी हैं...