- Hindi News
- National
- Niwali News Mp News Awareness Rally Held In The Village Information About Cleanliness
गांव में निकाली जागरुकता रैली, स्वच्छता की दी जानकारी
_photocaption_निवाली | ग्राम पंचायत चाटली में ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नव जीवन महिला आजीविका ग्राम संगठन व स्व सहायता समूह की दीदियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, जिला परियोजना प्रबंधक योगेश तिवारी व निवाली जनपद सीईओ डीएस राठौर के मार्गदर्शन में ग्रामसभा में उपस्थित होकर महिलाओं से संबंधित अधिकारों और योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही ग्राम में भ्रमण कर स्वच्छता संबंधी जागरुकता रैली निकली गई। वहीं दुकानदारों को कपड़े की थैलियां बांटी गई। प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। आजीविका मिशन निवाली से ब्लॉक प्रबंधक टीकाराम राठौड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज अधिकांश ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा के माध्यम से समूह की दीदियों द्वारा जागरुकता व स्वच्छता संबंधी कार्य किए गए। इस दौरान धीरेश बागुल, विजय पंवार, शिवराम मोरे, तुलसीराम जाधव, योगिता बर्डे, सायना बर्डे, किरमा किराड़े, कविता मेहता, रीना सोलंकी, वंदना भालसे, हेमलता पाटिल, अंजलि ब्राह्मणे, कल्याणी, ललिता ब्राह्मणे सहित अन्य मौजूद थे।*photocaption*