पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Julwaniya News Mp News Awareness Rally Was Organized And Information About Nutritional Food

जागरुकता रैली निकालकर दी पोषण आहार की जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील सोलंकी के निर्देश व ब्लॉक परियोजना अधिकारी निरंजन डोडवे के मार्गदर्शन में सेक्टर जुलवानिया में पोषण पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके तहत नगर में पोषण जागरुकता के लिए रैली का आयोजन किया गया। साथ ही पोषण व्यंजन प्रदर्शनी लगाकर महिलाओं को पोषण का महत्व बताया गया।

रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैनर, पोस्टर लेकर पोषण जागरुकता के नारे लगाए। स्वास्थ्य व पोषण पिरामल फाउंडेशन नीति आयोग के ब्लॉक परिवर्तन अधिकारी संतोष सावनेर ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य 0 से 6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार लाना व नवजात शिशुओं के कम वजन, बच्चों में ठिग्नापन, कुपोषण व महिलाओं, बच्चों व किशोरी बालिकाओं में एनीमिया के स्तर में कमी लाकर कुपोषण को दूर करना है। इस दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक कामिनी सोनाने ने बताया कि कार्यक्रम की थीम ऊपरी आहार व वृद्धि निगरानी व पोषण जागरुकता है। इसी क्रम में पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण के प्रति जागरुकता लाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रतिदिन गतिविधियां आयोजित कर गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं की माताओं व किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता के साथ भोजन में उचित व पोषणयुक्त आहार के बारे में जानकारी दी जा रही है।

गर्भावस्था से 100 दिन का बताया महत्व

पर्यवेक्षक कोमल सूर्यवंशी ने बताया कि गर्भावस्था से ही पोषण की शुरुआत हो जाती है। उन्होंने शुरू के 100 दिवस का महत्व समझाया। किशोरी शिक्षा, पोषण शिक्षा का अधिकार, सही उम्र में विवाह की समझाइश दी। मेडिकल ऑफिसर मनोज कदम ने बताया गर्भवती महिलाओं का जल्द पंजीयन करना आवश्यक है। समय अनुसार उनकी जांच सुनिश्चित करना है। हाय रिस्क में आने वाली गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए रेफर करना है।

पोषण आहार की प्रदर्शनी लगाकर महत्व बताती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...