पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Ayedhya Demolition Case Will Be Taken From The Statements Of The Accused From March 24

अयाेध्या विध्वंस मामला24 मार्च से लिए जाएंगे आरोपियों के बयान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ | अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 काे विवादित ढांचा विध्वंस के मामले में विशेष सीबीअाई काेर्ट में 24 मार्च से जिरह शुरू होगी। पहले दिन विहिप नेता चंपत राय बंसल, फैजाबाद से भाजपा सांसद लल्लू सिंह अाैर प्रकाश शर्मा काे तलब किया गया है। काेर्ट ने इन्हें समन भेजा है। विशेष सीबीअाई जज सुरेंद्र कुमार यादव अाईपीसी की धारा 313 के तहत आरोपियों का बयान दर्ज करेंगे। अभियोजन के गवाह और सबूतों पर आरोपी अपना पक्ष रखेंगे। सीबीअाई अपने सभी 351 गवाह काेर्ट में पेश कर चुकी है। अाराेपियाें की अाेर से िजरह भी पूरी हाे चुकी है। आरोपियों में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह और साध्वी ऋतंभरा भी शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...