- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Ayushman39s Patients Will Be Examined And Operated In Jalgaon
आयुष्मान के मरीजों की जांच व ऑपरेशन जलगांव में होंगे
आयुष्मान भारत योजना तहत मल्टी सुपरस्पेशलिस्ट हास्पिटल जलगांव के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के पीछे रोटरी हाल शिविर में मरीजों की जांच की। चयनित मरीजों का इलाज योजना के तहत जलगांव में किया जाएगा। मुख्य अतिथि सांसद नंदकुमारसिंह चौहान थे। उन्होंने कहा आयुष्मान भारत योजना एक ऐसी योजना है जो गरीबों के लिए काफी हितकारी है। क्योंकि जो गरीब अपनी बड़ी बीमारी का इलाज आर्थिक कारणों से नहीं करा पाते ऐसे में आयुष्मान योजना उनके लिए जीवनदायनी साबित हो रही है। शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट ग्रंथी, पित्त की पथरी, खून की उल्टी, सफेद पीलिया, पेट की बीमारी, कैंसर, ब्रेन, रीढ़ हड्डी तज्ञ, ब्रेन कैंसर, रीढ़ की हड्डी में नस दबना, जन्मजात विकलांगता, कॉस्मेटिक सर्जरी आदि रोगों के मरीजों का परीक्षण हुआ।
मरीजों के ऑपरेशन के लिए डॉक्टर से चर्चा करते सांसद चौहान।