पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Ba Economics Gave New Job Opportunities In The Economic Sector

बीए इकोनॉमिक्स ने दिए आर्थिक क्षेत्र में नए जॉब के अवसर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रो. आशुतोष मिश्रा, पूर्व कुलपति, डीएवीवी**

बीए के साथ अभी तक बेहद सीमित स्पेशलाइजेशन कोर्स होते थे। इसमें एलएलबी और ऑनर्स भी जुड़े, लेकिन अब बीए इकोनॉमिक्स ऐसा कोर्स साबित हो रहा है जो आर्थिक क्षेत्र में नए जॉब अवसर प्रदान कर रहा है। यही वजह है कि अभी तक इक्का-दुक्का कॉलेजों तक सीमित बीए इकोनॉमिक्स कोर्स लगातार नए कॉलेजों और निजी-सरकारी यूनिवर्सिटी में शुरू हो रहा है। इंदौर में इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस कोर्स में पीएससी की तैयारी कंटेंट तो होता ही है, साथ ही यह अर्थव्यवस्था से जुड़े लगभग सभी अहम एरिया को भी कवर करता है। इस कोर्स के बाद एमए इकोनॉमिक्स का भी विकल्प है। जहां तक करियर का सवाल है इकोनॉमिक्स कंसलटेंट, कंपनसेशन एंड बेनिफिट्स मैनेजर, क्रेडिट एनालिस्ट, फाइनेंशियल एनालिस्ट, पॉलिसी एनालिस्ट सहित कई पदों पर जॉब के ढेरों अवसर मिल रहे हैं। यही नहीं बीए इकोनॉमिक्स के बाद एलएलबी कर छात्रों के सामने आर्थिक सलाहकार, आर्थिक मामलों से जुड़े एडवाइजर, आर्थिक मामलों के लीगल एडवाइजर, एडवोकेट सहित ढेर सारे अन्य विकल्प भी खुले हैं।
खबरें और भी हैं...