पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Bail Petition Of Three Bullion Merchants With A Turnover Of 100 Million Rupees Rejected

सौ करोड़ सालाना टर्न ओवर वाले तीनों सराफा व्यापारियों की जमानत याचिका खारिज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | दुबई से गलत तरीके से सोना लाने के आरोप में पकड़े गए सराफा के तीनों व्यापारियों की जमानत अर्जी अपर सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने चार पेज के फैसले में कहा कि अभी इस मामले की जांच जारी है। डीआरआई को दो और लोगों की तलाश है। एेसे में जमानत नहीं दी जा सकती। व्यापारी अब हाई कोर्ट में जमानत के लिए अपील दायर कर सकते हैं। सराफा के व्यापारी पुनीत गुप्ता, हेमेंद्र बिड़ला, सुनील नीमा को डीआरआई द्वारा इंदौर एयरपोर्ट से चोरी-छिपे सोना लाने के आरोप में पकड़ा था। तीनों व्यापारियों ने जमानत अर्जी में कहा था कि वह सराफा के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। सौ-सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का सालाना टर्न ओवर है। जमानत मिली तो कहीं भागने नहीं वाले हैं। डीआरआई का केस ही गलत है। सोना खरीदने के पूरे बिल होने के बावजूद केस बना दिया गया। वहीं डीआरआई की ओर से आपत्ति ली कि इस मामले में अभी दो लोगों को और गिरफ्तार किया जाना है। न्यायालय ने गुरुवार को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी। व्यापारियों का यह भी तर्क था कि वह जो सोना लेकर आए, उसके बिल भी मौजूद हैं। बिल देखे बिना ही डीआरआई ने उन्हें तस्कर बताते हुए केस बना दिया। दुबई के जिस व्यापारी ने जहां से सोना खरीदा था, उसके भी प्रमाण पेश कर दिए थे।
खबरें और भी हैं...