पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लिए बनाना होगा व्यापार में संतुलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय पीजी कॉलेज में आयोजित व्याख्यान में कन्या कॉलेज बड़वानी के प्राचार्य डाॅ. गौतम ने कहा-

भारत का सपना है 2025 तक 5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था को पाना है। इसके लिए 8 प्रतिशत वृद्धि दर की आवश्यकता होगी। इसे पाने के लिए हमें व्यापार में संतुलन बनाने की आवश्यकता है। भारत के बाहरी और आंतरिक वातावरण से व्याप्त डर को मन से निकालने की आवश्यकता है।

अमीरी-गरीबी के अंतर को पाटने की आवश्यकता है। तब ही हम उस अर्थव्यवस्था को पा सकेंगे।

शासकीय पीजी कॉलेज में वर्तमान परिपेक्ष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था विषय पर हुए व्याख्यान में ये बात कन्या कॉलेज बड़वानी के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम गौतम ने कही।

उन्होंने कहा हमारी सदियों पुरानी अर्थव्यवस्था से लेकर पांच ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सपने पर जानकारी दी। उन्होंने कहा हमारी अर्थव्यवस्था का स्वर्णिम इतिहास रहा है। जिसका लोहा पुरी दुनिया मानती थी लेकिन जब अंग्रेज भारत आए उन्होंने हमारी अर्थव्यवस्था को लुटना शुरू कर दिया।

स्वतंत्रता के बाद पांचवीं पंचवर्षीय योजना तक हाथी चाल से बढ़ी अर्थव्यवस्था, इसके बाद गति पकड़ी-

प्राचार्य डॉ.गोतम ने कहा स्वतंत्रता के बाद पंच वर्षीय योजना के माध्यम से हमारी अर्थव्यवस्था पांचवीं पंचवर्षीय योजना तक हाथी की चाल से आगे बढ़ी। इसके बाद उसने गति पकड़ी। आज हमारी अर्थव्यवस्था लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि दर पर है। 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था से देश का आर्थिक कोष बढ़ेगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति में सुधार होगा। रोजगार के संसाधन बढ़गेे। उन्होंने युवा शक्ति से आव्हान किया की वह ठान ले तो निश्चित ही हमारा देश दुनिया की प्रथम अर्थव्यवस्था का वाला देश होगा।

शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए हो रही गतिविधियां

व्याख्यान काॅमर्स संकाय ने रुसा परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया। इस दौरान डाॅ. अमित कुमार पांचाल प्रो. दीपक मरमट, प्राचार्य डाॅ. कल्पना कोठारी, मीना भावसार, रुसा नोडल अधिकारी दिनेश कनाड़े माैजूद रहे। उच्च शिक्षा गुणवत्ता परियोजना के अंतर्गत कॉलेज के विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग अकादमिक उत्कृष्टता गतिविधियों के संचालन पर जोर दे रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को भी आर्वत सारणी के 150 वर्ष ब्रह्मांड का आधार “विषय पर रसायन विभाग व्याख्यान आयोजित करेगा।

व्याख्यान में संबोधित करते डॉ. पुरुषोत्तम गौतम।
खबरें और भी हैं...