- Hindi News
- National
- Harsood News Mp News Banjara Samaj Banjara Samaj Teams Fiercely Dance To The Songs Of Holi
बंजारा समाज... होली के गीतों पर जमकर थिरकी बंजारा समाज की टीमें
बीड़ | हरसूद ब्लाक के ग्राम कवड़िया में बंजारा समाज द्वारा शुक्रवार रात होली मिलन व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले भर से समाज के लोग शामिल हुए। नृत्य प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। होली गीतों (चकोबड़ी) पर समाज का पारंपरिक नृत्य किया। गीतों के माध्यम से बंजारा समाज का इतिहास बताने का प्रयास किया गया। रात 8 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता शनिवार सुबह 9 बजे तक चली। समाज के हजारों लोगों ने नृत्य प्रतियोगिता का आनंद लिया। इससे पहले एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली व रंग पंचमी की शुभकामना दी गई। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार पाटाखाली को 7 हजार, दूसरा पाहनपाट को 5 हजार, तीसरा करोली को 3 हजार, चौथा गेलगांव को दो हजार तथा पांचवां सालीखेड़ा को 1500 रुपए दिया गया। प्रतियोगिता में पाटाखाली, पाहनपाट, करोली, गेलगांव, सालीखेड़ा, सड़ियापानी, भैसावां टांडा, भगवानपुरा टांडी, बेड़ियाखाल आदि ने भाग लिया था।