- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Bank Employees Angry Over The Merger Will Perform On Thursday And 27 Will Be On Strike
विलय से गुस्साए बैंक कर्मचारी गुरुवार काे करेंगे प्रदर्शन और 27 काे रहेंगे हड़ताल पर
भोपाल|ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा बैंकों के आपसी विलय के खिलाफ 27 मार्च काे राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी। बैंक कर्मचारी गुरुवार काे प्रदर्शन करेंगे। महासचिव वीके शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने 10 राष्ट्रीयकृत बैंकों का आपसी विलय कर 4 बैंक बनाने की घोषणा की है। विलय के बाद 4 बैंकों को छोड़कर शेष 6 बैंकों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इसके विरोध में व अन्य मांगों को लेकर गुरुवार काे एवं 27 मार्च काे 10 बैंकों के प्रधान कार्यालयों के सामने धरना दिया जाएगा।