बैंक ने दिया दुर्घटना बीमा के 4 लाख रु. का चेक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा दुर्घटना बीमा योजना चलाई जा रही है। इसी कड़ी में स्टेट बैंक पलसूद ने अपने एक उपभोक्ता की मौत होने पर 4 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक खाताधारक की प|ी को सौंपा।
अर्जुन पिता मांगीलाल राठौर (26) निवासी चिकल्या टांडा की चार माह पूर्व बिजासन घाट पर ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस पर शाखा ने आवश्यक दस्तावेज की जानकारी परिजन को दी। परिजनों ने दस्तावेज जमा कराए। दस्तावेज जमा कराने के लगभग एक माह बाद ही नॉमिनी सपना राठौर को उक्त राशि का भुगतान किया गया। शाखा प्रबंधक मणि मधुकर ने बताया कि सभी खाताधारकों को दुर्घटना बीमा लेना चाहिए। ताकि परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि अर्जुन ने कुछ साल पहले दुर्घटना बीमा लिया था। इसकी प्रीमियम रुपए 200 थी। दुर्भाग्यवश विगत दिनों बिजासन घाट पर पलासनेर के पास उनकी दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस पर शाखा प्रबंधक ने एसबीआई लाइफ के मनीष जोशी, अर्जुन के पिता मांगीलाल व स्टाफ की उपस्थिति में बीमित व्यक्ति की प|ी व नॉमिनी सपना राठौर को बीमा राशि का चेक दिया।
500 रुपए में 10 लाख व एक हजार में होता है 20 लाख रुपए का बीमा
प्रबंधक मणि मधुकर ने बैंक के हितग्राहियों को बताया कि जिन्होंने अभी तक अपना दुर्घटना बीमा नहीं कराया है वे जल्द बीमा कराके योजना का लाभ लें। इसमें एक वर्ष के लिए 500 रुपए में 10 लाख और एक हजार रुपए जमा करने पर 20 लाख रुपए का बीमा होता है। इसमें नियम अनुसार बीमा की दिनांक से 45 दिन के भीतर कोई दुर्घटना नहीं घटित होना चाहिए। इसका लाभ नहीं मिलेगा।
बीमा राशि का चेक देते बैंक अधिकारी।