- Hindi News
- National
- Mhow News Mp News Beekeepers Attack Tourists Visiting Bamnia Kund 4 Injured
मधुमक्खियाें ने बामनिया कुंड गए पर्यटकाें पर किया हमला, 4 घायल
शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बामनिया कुंड पर धुलेंडी के दिन पिकनिक मनाने गए पर्यटकाें पर मधुमक्खियाें के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें चार पर्यटक मधुमक्खियों के काटने से गंभीर घायल हाे गए। जिन्हें उपचार के लिए मध्यभारत अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार दाेपहर 1 बजे करीब की है। यहां बामनिया कुंड में धुलेंडी के दिन बड़ी संख्या में महू व इंदाैर से सैलानी पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। यह सभी अलग-अलग समूह में अपनी पार्टी मना रहे थे। इस दाैरान अचानक मधुमक्खियाें के झुंड ने पर्यटकाें पर हमला कर दिया। हजाराें की संख्या में मधुमक्खियां देख यहां अफरा-तफरी का माहाैल बन गया। हर पर्यटक बचने की जुगत में लगा रहा है। इस दाैरान इंदाैर के लिंबाेदी के रहने वाले चार पर्यटक अादर्श तलरेजा, कृष्णा राजेश ललवानी, यज्ञनरेश तलरेजा व अक्षत महेश डेडवानी मधुमक्खियाें की चपेट में अा गए। मधुमक्खियाें के हमले से इन्हें अांख, चेहरा, गला, हाथ, सिर व पैर अादि में गंभीर घाव अाए।
108 एंबुलेंस की मदद से इन्हें मध्यभारत अस्पताल लाया गया। यहां पर अस्पताल प्रभारी डाॅ. एचअार वर्मा ने इनका उपचार किया व इनके परिजनाें काे साैंपा। प्रभारी डाॅ. वर्मा ने बताया की चाराें काे बहुत गंभीर घाव थे। अगर थाेड़ी देर अाैर इनकाे अस्पताल लाने में हाेती ताे बड़ी घटना हाे सकती थी।
पातालपानी में 1 मार्च को हो चुकी है ऐसी ही घटना
अभी दस दिन पूर्व ही 1 मार्च काे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी में पर्यटकाें पर मधुमक्खियाें ने हमला कर दिया है। इस दाैरान यहां अफरा-तफरी का माहाैल बन गया था। मधुमक्खियाें की चपेट में अाने से 20 से ज्यादा पर्यटक मामूली घायल हुए थे। अब बामनिया कुंड में इस तरह की घटना हाेने से पर्यटक स्थलाें पर इस तरह की घटना से बचाव के लिए प्रबंध करने की जरुरत है।